बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
जनपद के सभी थानों में गठित महिला हेल्पडेस्क कर्मियों हेतु पुलिस लाइन गोपेश्वर में किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए जनपद में सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप के अंतर्गत गौराशक्ति एप के बारे में जागरुक करने एवं सभी महिलाओं को एप में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता पाने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में नियुक्त महिला कर्मियों के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को गौरशक्ति एप के संबंध में जागरूक कर उनका रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनाँक 21.01.2023 को पुलिस लाइन गोपेश्वर सभागार में जनपद के सभी थानों में गठित महिला हेल्पडेस्क में नियुक्त महिला कर्मियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन किया गया, जिसमें महिला हेल्पलाइन प्रभारी मीता गुसांई द्वारा सभी को उत्तराखंड पुलिस एप के अंतर्गत गौरा शक्ति मॉड्यूल से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में सभी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा गौरा शक्ति बैच वर्दी में अनिवार्य रूप से धारण किया जाएगा।
एप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण किस प्रकार से किए जाएंगे एवं गौरशक्ति एप में अधिक से अधिक महिलाओं के रजिस्ट्रेशन करवाने तथा अपने-अपने थानों में महिला सीएलजी गठित कर प्रत्येक माह उनकी बैठक करने तथा थाना क्षेत्र में हॉटस्पॉट चिन्हित कर उनकी निगरानी करने, थाने में गठित QRT टीम के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण