बुलंद आवाज़ न्यूज
जोशीमठः जोशीमठ में भू धसाव के साथ साथ अब और दुखद घटनाएं सुनाई देने लगी है. मारवाड़ी में जेपी कंपनी के पावर हाउस के बाहर गाड़ी का इंतजार कर रहा कंपनी का एक कर्मचारी अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर जेपी कंपनी के एडिट गेट नंबर दस के बाहर कर्मचारी अनिल नौटियाल पुत्र देवी प्रसाद नौटियाल, उम्र 41 वर्ष, ग्राम नौटी, तहसील कर्णप्रयाग जेपी कंपनी की बस का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान अचानक पहाड़ी से छिटका बोल्डर अनिल के सिर में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया जेपी कंपनी के अन्य कर्मियों ने निजी वाहन से उसे सीएचसी जोशीमठ पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।





More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान