बुलंद आवाज़ न्यूज
टिहरी
उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है आगरा खाल कुसरेला सड़क मार्ग पर सलडोगी के पास एक अल्टो कार खाई में जा गिरी और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 11:30 बजे की है कार में 3 लोग सवार थे तीनो लोग आगरा खाल से कखील गांव जा रहे थे तब ही सलडोगी के पास ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढाल वाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कार में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि की. बताया जा रहा है कि तीनों मृतक तेरी जिले के ही निवासी थे.
मृतकों का पता
१ दीवान सिंह पुत्र सुंदर सिंह (52) निवासी ग्राम फकोट
२ सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह (37) निवासी ग्राम कसमोली
३ कुमार सिंह पुत्र शेर सिंह (57) निवासी ग्राम आगराखाल






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान