बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या को लेकर जिला प्रशासन की 6 टीमें घर-घर जाकर सर्वे करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने मे जुटी है। अभी तक 34 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। जिसमें से 29 परिवारों को प्रशासन ने जबकि पांच परिवार अपने आप शिफ्ट हुए है। सर्वेक्षण कार्य जारी है। प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा राशन किट तैयार करायी गई है। राहत शिविरों में विद्युत, पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है। नगरपालिका, गुरुद्वारा, जीआईसी, आईटीआई तपोवन, प्राथमिक विद्यालय जोशीमठ आदि स्थानों पर प्रभावित परिवारों को रखा गया है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान