बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर
गौचर बैरियर पर चैकिंग के दौरान गौचर निवासी दो अभियुक्तों के पास स्मैक बरामद हुई है.
चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसाई ने बताया की एसपी चमोली के आदेश के अनुपालन में चमोली जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत गौचर बैरियर में चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें की गौचर निवासी आलोक थपलियाल पुत्र राजेंद्र थपलियाल उम्र 29 वर्ष हाल निवासी गौचर वार्ड नंबर 7 से (साढ़े आठ ग्राम स्मैक) और विवेक कंडारी उफ्फ बिट्टू पुत्र ताजबर सिंह कंडारी ग्राम दुआ हाल निवास गौचर से (साढ़े सात ग्राम स्मैक) बरामद हुई है.
साथ ही उन्होंने बताया की अभियुक्तों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की नए साल के जश्न के लिए चमोली वासियों के लिए वह देहरादून से स्मैक ला रहे थे.
फिलहाल अभियुक्त थाना कर्णप्रयाग में मौजूद हैं
और अभियुक्तों पर वैधानिक कार्यवाही कर कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
1. नाम पता अभियुक्त-
अभियुक्त विवेक कंडारी उर्फ बिट्टू पुत्र ताजबर सिंह कंडारी, निवासी-ग्राम-दुआ, पोस्ट-गौचर, थाना कर्णप्रयाग, जिला-चमोली, उम्र-28 वर्ष।
बरामद माल- 8.50 ग्राम अवैध स्मैक।
मु0अ0सं0- 57/22 धारा, 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट।
2. नाम पता अभियुक्त-
आलोक थपलियाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद थपलियाल, निवासी-वार्ड नंबर 7 निकट द्रोणागिरी होटल, गौचर, थाना कर्णप्रयाग, जिला-चमोली, उम्र-28 वर्ष।
बरामद माल- 7.50 ग्राम अवैध स्मैक।
मु0अ0सं0- 58/22 धारा, 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट।
पुलिस टीम
1- पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह।
2- उप0नि0 मानवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी गौचर।
3- हे0कां0 दीवान सिंह।
4- कां0 संतोष।
5. कां0 राजेन्द्र सिंह रावत (तकनिकी सहयोगी सर्विलांस सैल चमोली)।
6- होमगार्ड विपिन राणा।
More Stories
उत्तराखंड के 6 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस
सर्पदंश के मरीज की डॉक्टरों ने बचाई जान
बिग ब्रेकिंग उत्तरकाशी: यमुनोत्री मार्ग पर फटा बादल, कई लोग लापता