बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
चमोली जनपद से 2 बालिकाओं का चयन उत्तराखंड की अंडर15 टीम के लिए हुआ है जो की विषमताओं से भरे जिले हेतु बहुत ही बड़ी उपलब्धि की बात है। ये पूरे जनपद के लिये बहुत ही गर्व करने वाला पल है चयनित बालिकाओं में से रॉयल क्रिकेट क्लब की अनुष्का राज़ , और NSCA गौचर से तन्वी चौकियाल का चयन हुआ है।इन बालिकाओं का 18 दिसंबर से देहरादून मैं कैम्प आयोजित होना है जिसके बाद उत्तराखंड टीम 22 दिसंबर को बंगलुरू के लिए रवाना होगी।
Nsca के संस्थापक एवम तन्वी के प्रशिक्षक पवन भंडारी ने बताया कि तन्वी करीब दो वर्ष से उनके पास प्रशिक्षण हासिल कर रही है।वह बहुत ही मेहनती और अनुशासित है।वहीं नंदासैण क्लब के संस्थापक सूरज रावत ने भी अनुष्का के चयन पर हर्ष जताया है।वहीं क्लब के हेड कोच पंकज कुमार और रविन्द्र कुमार ने हर्ष जताया है और कहा कि यह अनुष्का की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है की वह आज उत्तराखंड अंडर 15 टीम में सेलेक्ट हुई हैं।
दोनों बालिकाओं के चयन पर उनके माता पिता ने खुशी जताई है। दोनों बालिकाओं के चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।इनके चयनित होने पर सचिव नरेंद्र शाह,विनोद नेगी,सुभाष कुमार,अशोक नेगी,प्रदीप भंडारी,प्रदीप बिष्ट,प्रवीण कठैत आदि ने खुशी जताई है।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री