बुलंद आवाज़ न्यूज
पौड़ी/कोटद्वार
उत्तराखंड के लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में मंगलवार सुबह खतरनाक हादसा हो गया है चारा पत्ती लेने गई चार महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया इस दौरान एक महिला की मौत भी हो गई वही तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
डीएफओ दिनकर तिवारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11:00 बजे की है लालपुर क्षेत्र से 4 महिलाएं अपने मवेशियों के लिए चार आपत्ती लेने के लिए जंगल गई थी और आबादी से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर हाथी ने उन पर हमला कर दिया.
इस दौरान लक्ष्मी चौधरी(48) पत्नी सुनील चौधरी की जान चली गई। वहीं, सुनीता जखवाल(40) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन(37) पत्नी अजय कुमार और अनिता देवी(42) पत्नी मुकेश, बागेश्वरी देवी (31) पत्नी कली राम घायल हो गईं। घायलों का इलाज चल रहा है।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री