बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने में अभी दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है। आयोग की इस परीक्षा में 1.19 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में 413 केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा कराई थी।
कुल एक लाख 30 हजार 429 अभ्यर्थियों में से एक लाख 19 हजार 843 ने परीक्षा दी थी। आयोग ने अब इस परीक्षा के परिणाम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पहले आयोग आंसर की जारी करेगा, जिसमें दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद इस आंसर की पर ऑनलाइन आपत्तियां मांगी जाएंगी।
इन आपत्तियों पर आयोग विचार करने के बाद ही अंतिम परिणाम जारी करेगा। हालांकि आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि रिजल्ट की पूरी प्रक्रिया में समय लगता है। आयोग सभी भर्तियों को पूरी प्राथमिकता पर आगे बढ़ा रहा है। कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया भी इसी का हिस्सा है।
स्रोत अमर उजाला







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान