बुलंद आवाज न्यूज
नारायणबगड़/चमोली
पंजाब के भटिंडा में ट्रेनिंग के दौरान शहीद सूरज बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव कंसोला पहुंचा जहां पर समस्त गांव वासियों ने भारत माता की जय की जय जयकार के साथ और सूरज तुम अमर रहे के नारों के साथ सम्मान साथ उनके पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी इस दौरान मेजर सुरेश ने शहीद सूरज के पिता को तिरंगा झंडा सौंपा।
शुक्रवार को कंसोला गांव के 20 गढ़वाल राइफल में तैनात सूरज बिष्ट कि पंजाब के भटिंडा में घातक कमांडो ट्रेनिंग के दौरान आकस्मिक मौत हो गई थी जिससे संपूर्ण गांव व क्षेत्र में शोक की लहर छा गई आज सोमवार को सूरज का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा।
समस्त गांव वासियों ने मिलकर के पार्थिव शरीर को गाड़ी से बाहर निकाल कर आर्मी द्वारा अंतिम दर्शन के लिए उनके घर ले गए जहां उनकी माता पुष्पा देवी अपने पुत्र के शव को देख कर बेहोश हो गई जिन्हें किसी तरह परिजनों द्वारा होश में लाया गया और इस अवसर पर सभी की आंखें नम हो गई तत्पश्चात उनके पार्थिव शरीर को पैतृक खाट मींग गधेरा लाया गया जहां पर 20 गढ़वाल ग्रेनेडियर रुद्रप्रयाग से मेजर सुरेश की अगुवाई में गढ़वाल स्काउट्स जोशीमठ के 15 जवानों द्वारा सैनिक सम्मान के साथ प्रीत चढ़ाकर अंतिम सलामी के साथ विदाई दी गई।
मौके पर भूतपूर्व सैनिकों व जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्पगुच्छ चढ़ाकर अंतिम सलामी दी वहीं मुखाग्नि उनके बड़े भाई पंकज द्वारा दी गई
20 गढ़वाल ग्रेनेडियर रुद्रप्रयाग से मेजर सुरेश नायक योगेंद्र सिंह नायक यशवीर सिंह नायक कमल सिंह लांस नायक विक्रम नायक कुलदीप लांस नायक अनवर अली हवलदार प्रकाश सहित 15 गढ़वाल राइफल के जवान ब्लाक प्रमुख यशपाल नेगी व्यापार मंडल अध्यक्ष नारायण बगड़ जयवीर कंडारी सांसद प्रतिनिधि संदीप पटवाल जिला पंचायत प्रतिनिधि देवराज रावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला भाजपा जिला मंत्री दलीप सिंह नेगी दीपेंद्र मेघवाल सहित भारी संख्या में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान