बुलंद आवाज न्यूज
देहरादून
देहरादून उत्तराखंड बोर्ड भी फेल होने वाले छात्रों को पास होने के लिए अंक सुधारने का मौका देगा। विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रामनगर में अंक सुधार परीक्षा का खाका तैयार कर शिक्षा निदेशालय को सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड की सिफारिश के अनुसार हाईस्कूल में किन्हीं दो विषयों में छात्र परीक्षा दे सकते हैं जबकि इंटरमीडिएट में केवल एक विषय में परीक्षा दी जा सकेगी।
सूत्रों के अनुसार अंक सुधार परीक्षा पर राज्य के स्तर पर सहमति बनने के बाद शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने बोर्ड से रिपोर्ट मांगी थी शिक्षा सचिव ने बताया कि छात्रों को यदि दोबारा परीक्षा का मौका मिले तो वह मेहनत कर अच्छे अंक हासिल कर पास हो सकते हैं उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं में 22 से 25 फ़ीसदी तक छात्र फेल हो जाते हैं जबकि सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड में यह प्रतिशत बेहद कम है।
छात्र हित में यह निर्णय किया गया है कोशिश की जाएगी कि अगले शैक्षिक सत्र से इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाए।
रविनाथ रमन शिक्षा सचिव






More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान