बुलंद आवाज़ न्यूज़
गोपेश्वर । कांडई पुल मटई मोटर मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी है। इस दुर्घटना में चालक मनोज सिंह निवासी बराली वैरास कुंड उम्र लगभग 31 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी। स्कूटी में सवार सुनील पुत्र रणजीत सिंह उम्र लगभग 27 वर्ष घायल हो गया । मौके पर स्थानीय जनता तथा नंदा नगर घाट पुलिस व तहसील प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। घायल सुनील को प्राइवेट वाहन से उपचार हेतु गोपेश्वर भेजा गया है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण