बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
दिनाँक- 25/11/2022 को वादी द्वारा थाना गोपेश्वर में आकर तहरीर दी गई कि एक शिक्षक, नरेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 पुष्कर सिंह रावत निवासी ग्राम कांसवा तहसील आदिबद्री थाना गैरसैंण जिला चमोली उम्र-30 वर्ष, मेरी नाबालिग पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ पार्क ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है तथा लगातार संपर्क कर मैसेज भेज रहा है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में अभियुक्त नरेन्द्र सिंह रावत, उपरोक्त के विरूद्ध धारा- 354 भादवि (क)(iv),354(घ)(1)(i) व धारा 11/12 लैंगिक अपराध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 पूनम खत्री द्वारा की जा रही है ।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र रौतेला के नेतृत्व में अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए उपरोक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त नरेन्द्र सिंह रावत को दिनांक 28/11/2022 को मंदिर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 506 भादवि की बढ़ोतरी की गयी।
अभियुक्त को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम का विवरण-
1. व0उ0नि0 संजीव चौहान
2. उ0नि0 पूनम खत्री
3. का0 कैलाश डिमरी
4. का0 विकास जुयाल





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़