बुलंद आवाज़ न्यूज़
देहरादून
प्रदीप शेखावत को प्रांत संगठन मंत्री उत्तरांचल एवं अखिल भारतीय खेल गतिविधि प्रमुख, विक्रम फरसवाण को प्रांत सह संगठन मंत्री पुनः चुना गया। जयपुर में एबीवीपी का 68वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 से 27 नवंबर के बीच आयोजित हुआ था।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदीप शेखावत को सातवीं बार उत्तरांचल का प्रांत संगठन मंत्री चुना है। इसके साथ ही कई और पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई है। जयपुर में एबीवीपी का 68वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 से 27 नवंबर के बीच आयोजित हुआ।
अधिवेशन के आखिरी दिन करीब चार बजे पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। इसमें मनोज नीखरा को क्षेत्रीय संगठन मंत्री (मेरठ), प्रदीप शेखावत को प्रांत संगठन मंत्री एवं अखिल भारतीय खेल गतिविधि प्रमुख, विक्रम फरसवाण को प्रांत सह संगठन मंत्री चुना गया।
इसके अलावा संदीप राणा (श्रीनगर) को केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य चुना गया। अल्मोड़ा की काजल थापा, श्रीनगर के डॉ.जेपी भट्ट, हरिद्वार के प्रशांत गौड़, बागेश्वर के भूपेंद्र दानू और देहरादून की किरन कठायत को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण