बुलंद आवाज़ न्यूज़
कर्णप्रयाग
विकास खण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत स्थान कण्डारा में जन समस्याओं के निराकरण एवं जन सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए दिनांक 26 नवंबर,2022 (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से 2ः00 बजे तक बहुउदेशीय शिविर/जनता दरवार आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए है, ताकि जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।
शिविर के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। विभागों को शिविर में स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान