बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
चमोली जिले की गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर देवखाल के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर एडीआरएफ की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर राजस्व पुलिस को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार अनिल सेमवाल (28) पुत्र चक्रधर सेमवाल, निवासी छेमी (देवखाल) और संजय (36) पुत्र चंद्रर शेखर, निवासी (गणाई) जोशीमठ त्रिशूला से देवाखाल लौट रहे थे। इस दौरान देवखाल के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार अनिल और संजय की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की ओर से सूचना दिये जाने पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चला कर दोनों शवों को खाई से निकालकर राजस्व पुलिस को सौंप दिया है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़