बुलंद आवाज़ न्यूज़
पौड़ी
उत्तराखंड के पौड़ी में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पाबौ के ग्राम थापली में एक लकड़ी और पठार के बने मकान में आग लग गई। इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी व चौकी प्रभारी पाबौ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया गया।
फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची तब तक उसने बताया कि बंदूर लाल( 90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी(85) पत्नी बंदूर लाल की मौत हो चुकी थी। दंपती घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम एवं पंचायत नामा के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़