बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली/ कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग रानीखेत नेशनल हाइवे 109 पर आदिबद्री में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें की बाइक और डंपर की भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई है और बाइक में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है । बताया जा रहा है कि बाइक चौखुटिया से गोपेश्वर जा रही थी जबकि डंपर सिमली से गैरसैंण जा रहा था।
सी ओ कर्णप्रयाग अमित कुमार ने बताया कि मृतक का नाम राम लगन उम्र 52 वर्ष , घायल व्यक्ति जितेंद्र उम्र 53 वर्ष मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाले थे जबकि दोनों की गोपेश्वर में ज्वेलरी की दुकान है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में ले लिया है एवं शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान