बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली जिले के तपोवन में निर्माणाधीन तपोवन – विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की टलन से शवों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां शुक्रवार को टनल में किये जा रहे काम के दौरान एक व्यक्ति शव मिला है।
मृतक के पास मिले आधार कार्ड व परियोजना में कार्यरत चिकित्सक डा. सुशील कुमार शर्मा की तस्दीक पर मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश, सहारनपुर के अक्लसिया गांव निवासी प्रमोद पुत्र साधु राम के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के भतीज सचिन सैनी पुत्र रमेश सैनी ने मृतक की पहचान कर ली है। वहीं पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।





More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान