
बुलंद आवाज न्यूज
गौचर/सोनिया मिश्रा
गौचर बंदरखंड के समीप (ऑफिसर गेस्ट हाउस) कल रात्रि करीब एक बजे एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के नीचे जा गिरी सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस व एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सड़क से नीचे गिरी हुई गाड़ी के चालक को सकुशल निकालकर संयुक्त चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया।
चालक का नाम दीपक कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी दियारकोट, उम्र 27 वर्ष है जो देर रात्रि अपने आवश्यक काम के लिए जा रहे थे किंतु अचानक से उनका वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
एएसआई चौकी गौचर विजय जखमोला ने बताया की चालक सुरक्षित है एवं समय से उपचार हेतु कल रात्रि ही चिकित्सालय भेज दिया गया था।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़