पिंकी हत्याकांड का शातिर ईनामी हत्यारोपी गुलाब सिंह कर्णप्रयाग से गिरफ्तार, 

बुलंद आवाज़ न्यूज़

कर्णप्रयाग

दिनांक 13/10/2021 को पिंकी हत्याकांड राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नलधूरा में पंजीकृत मु0अ0सं0- 02/2021 धारा 302 भादवि व 3(2)(5) एसी/एसटी एक्ट बनाम गुलाब सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी खैता मानमती तहसील थराली चमोली जो कि दिनांक 15/10/2021 को राजस्व क्षेत्र नलधूरा तहसील थराली में पंजीकृत हुआ। चूकि जघन्य अपराध होने के कारण विवेचना राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को दिनांक 28/10/2021 को स्थानांतरित हुयी। घटना के बाद से ही अभियुक्त गुलाब सिंह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के अथक प्रयास के बाद भी अभियुक्त गिरफ्तार नही हुआ। तत्पश्चात माननीय न्यायालय से अभियुक्त के गिरफ्तारी के वारंट प्राप्त किए गए व कुर्की के नोटिस प्राप्त कर कुर्की की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त को मफरुर घोषित किए जाने के बाद 2500/- रुपए का ईनाम घोषित किया गया तथा ईनामी राशि बढ़ाकर 5000/- रुपए करायी गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग महोदय के मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में कुशल सुरागरसी,पतारसी करते हुए एसओजी के माध्यम से सर्विलांस की मदद से एक वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त गुलाब सिंह उपरोक्त को दिनांक 02/11/2022 को सिमली बैंड निकट वन विभाग बैरियर के पास से समय 17:10 बजे गिरफ्तार किया गया।

नाम/पता अभियुक्त -गुलाब सिंह गड़िया पुत्र जवाहर सिंह गड़िया उम्र-34 वर्ष ग्राम खेता प0वृ0 नलधूरा देवाल जिला चमोली

पुलिस टीम-

1- अमित कुमार सैनी पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग/विवेचक

2- बृजमोहन राणा प्रभारी निरीक्षक थराली

3- श्री ध्वजवीर सिंह पंवार थानाध्यक्ष पोखरी

4- उप0नि0 दिनेश पंवार चौकी प्रभारी देवाल

5- कां0 लक्ष्मण नेगी क्षेत्राधिकारी पेशी कर्णप्रयाग

 

सर्विलांस टीम-

1- नताशा सिंह पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन

2- उप0नि0 नवनीत भण्डारी प्रभारी एस0ओ0जी

3- कां0 चन्दन नागरकोटी एस0ओ0जी

4- कां0 आशुतोष तिवाडी एस0ओ0जी

5- कां0 राजेन्द्र एस0ओ0जी

पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा बहुचर्चित पिंकी हत्याकांड का खुलासा करने वाली संयुक्त टीम के उत्साहवर्धन हेतु 30,000 -रू0 (तीस हजार रुपए) व पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा 5000/- के नगद पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की गयी है ।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share