बुलंद आवाज़ न्यूज़
पोखरी: लंबे समय से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिट्टी तेल और चीनी की सप्लाई बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । और इसी के चलते ग्रामीणों ने सरकारी दुकानों पर मिट्टी तेल और चीनी की सप्लाई शुरू कराने की मांग की है।
जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि दो साल से सस्ते गल्ले की दुकानों पर उपभोक्ताओं को मिट्टी तेल और चीनी नहीं मिल रही है। जिसके चलते लोगों को बाजार से महंगे दामों पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। जबकि मिट्टी तेल तो अब मिलना ही दूभर हो गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोगों को मिट्टी तेल की जरूरत पड़ती है। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, बीरेंद्र राणा, धीरेंद्र राणा, पूरण नेगी, मुकेश नेगी, मधुसूदन किमोठी, तेजपाल बर्त्वाल, संतोष चौधरी आदि शामिल रहे।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान