बुलंद आवाज़ न्यूज़
टिहरी
जनपद टिहरी के तहसील कंडीसौड़ में झील में एक व्यक्ति डूब गया है और SDRF ने मृतक का शव बरामद भी कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दिनाँक 23 अक्टूबर 2022 को DDMO टिहरी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तहसील कंडीसौड़ क्षेत्रान्तर्गत विडकोट गांव में एक व्यक्ति झील में डूब गया है, जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन के उपरांत भी उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। उक्त डूबे हुए व्यक्ति कि सर्चिंग के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से SDRF की फ्लड विशेषज्ञ टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। अंधेरा होने के कारण रात्रि में उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया।
आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा झील में डाइविंग करते हुए डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद कर झील से बाहर निकाला व राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:- त्रेपन सिंह उम्र 33 वर्ष, पुत्र शूरवीर सिंह, ग्राम जणका, ब्रह्मखाल, तहसील डुंडा, जनपद उत्तरकाशी।
SDRF टीम का विवरण:-
1. का0 मनोज चौहान
2. का0 बलीराम शर्मा
3. का0 प्रदीप सिंह
4. का0 दीपक जोशी
5. उपनल ड्राइवर दीपक रावत





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़