बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
देहरादून में आयोजित दीपावली मेले में उपवा टीम चमोली द्वारा प्रतिभाग कर हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में द्वितीय स्थान पाया है।
उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) द्वारा पुलिस कर्मियों के परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाए जाने और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद सामग्री को एक मंच प्रदान करने के लिए पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित 03 दिवसीय दीपावली वेलफेयर मेला 2022 का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रतिभाग कर जनपद चमोली की उपवा टीम द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों से सम्बन्धित स्टॉल लगाया गया था, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई थी
पुलिस मुख्यालय देहरादून की तरफ से बनायी गयी निर्णायक कमेटी एवं गुरमीत कौर पत्नी ले. ज. रि. गुरमीत सिंह राज्यपाल उत्तराखण्ड तथा अलकनन्दा अशोक पत्नी अशोक कुमार पुलिसमहानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा सभी जनपदों/वाहिनियों द्वारा बनाये गये उत्पादों के परीक्षणोंपरान्त जनपद चमोली द्वारा लगाये गये स्टाल, एवं उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा उपवा टीम चमोली की महिलाओं को द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु बधाई दी गयी, तथा भविष्य में भी इसी तरह मेहनत एवं लगन से हस्तनिर्मित उत्पादों का उत्पादन कर आर्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री