
बुलंद आवाज़ न्यूज़
गौचर
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह राजकीय आदर्श उच्च. प्राथमिक विद्यालय गौचर पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ उन्होंने मध्याह्न भोजन कर विद्यालय का निरीक्षण किया साथ ही साथ भोजन माताओं के साथ वार्ता की एवं उनके रुके हुए वेतन के विषय में जिला शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया गया कि तुरंत इनका वेतन निर्गत किया जाए एवं अध्यापकों को विद्यालय के अच्छे पठन पाठन के लिए सम्मानित किया।
साथ ही साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में
डाइट में समीक्षा बैठक की गई।जिसमें डाइट में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।शिक्षा मंत्री ने डाइट में स्थानीय लोक कलाकारों,गढ़वाली भाषा के साहित्यकारों ,और समाजसेवियों को आमंत्रित कर गढ़वाली भाषा के संरक्षण की दिशा में कार्य करने को कहा।
इसके साथ ही साथ कहा की डाइट के लिए पृथक नियमावली बनाई जा रही है,जिससे संकाय सदस्यों की रिक्तियों को भरा जाएगा। तत्पश्चात 2008 से डाइट के अधूरे हॉस्टल का भी निरीक्षण किया गया।मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ,प्राचार्य डाइट चमोली एल एस बरतवाल ने सभी का धन्यवाद किया ।
इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, जिला अध्यक्ष भाजपा बिष्ट , जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र रावत भी उपस्थित रहे।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान