भगवान विष्णु की नगरी एक बार पुनः सजी
बुलंद आवाज़
चमोली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे । वे राज्य को 3400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत किया।
खूब सजाया गया है बदरीनाथ मंदिर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए पहुंचने वाले हैं। इस अवसर पर बदरीनाथ मंदिर को खूब सजाया संवारा गया है। अलकनंदा नदी पुल से लेकर बद्रीनाथ मंदिर सिंहद्वार तक पीएम मोदी के लिए लाल कार्पेट बिछाया गया है। यात्री अभी वीआईपी गेट से दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सिंहद्वार से अभी यात्री दर्शन के लिए नहीं जा सकते। उन्हें वीआईपी गेट से दर्शन कराए जा रहे हैं। मोदी बदरीनाथ में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
पीएम के आने से पहले बदरीनाथ केदारनाथ में बर्फबारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह साल में चौथी बार शुक्रवार को एक बार फिर दिवाली के मौके पर बाबा केदार के धाम पहुंच रहे हैं। इस बार वह बदरीनाथ भी जाएंगे, जहां उन्हें रात बितानी है। दोनों धामों में उन्हें रोपवे, सड़क, पैदल ट्रैक सहित कई योजनाओं का शिलान्यास करना है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़