बुलंद आवाज़ न्यूज
पंतनगर। पंतनगर में द्विवार्षिक किसान मेला शुरू हो गया है । किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टॉल पर एक अजीबोगरीब प्रजाति के आम का पौधा देखने के लिए किसान और अन्य लोगों की भीड उमड़ रही है। स्टॉल स्वामी आयान मंडल ने बताया कि जापान का एक शहर है मियाजाकी जहां पर इस प्रजाति को विकसित किया गया और जब पौधे में फल आए तो उन्हें 2.5 लाख रुपये प्रति नग के हिसाब से नीलाम किया गया।
वहां इस प्रजाति को ‘एग ऑफ सन’ नाम दिया गया है और लोग इसे बतौर गिफ्ट ऑफ रिस्पेक्ट देते हैं। इसका फल बहुत ही मीठा और रंग सुर्ख लाल होता है। आयान ने बताया कि उनकी नर्सरी में इस प्रजाति के पौधों को तैयार किया जा रहा है। अभी वह सिर्फ 20 पौधे लाए थे जिन्हें दो हजार रुपये प्रति पौधे के हिसाब से बेच रहे हैं।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़