बुलंद आवाज न्यूज़
जोशीमठ। हेलीकॉप्टर दुर्घटना का समाचार हमे अभी मिला जिसमें अनेक लोग पायलट सहित कालकवलित हो गये। उनकी इस अचानक हुई मृत्यु से मन में बड़ा दुःख है। हेली सेवा देने वाली कम्पनियाॅ इस पर ध्यान दें और ये सुनिश्चित करें कि आगे से इस तरह की कोई दुर्घटना न हो। खराब मौसम में रिस्क लेकर हेलीकॉप्टर सेवा देना भी उचित नही, क्योंकि मानव जीवन अमूल्य है। हम कालकवलित हुए लोगों की आत्मशान्ति के लिए और उनके परिजनों को धैर्य प्राप्त हो इसके लिए भगवान् केदारनाथ से प्रार्थना करते हैं।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़