बुलंद आवाज न्यूज़
जोशीमठ। तीन आम्नाय पीठों के पूज्यपाद जगद्गुरुओं शांकराचार्यो का आज बद्रीनाथ आगमन हो रहा है। सर्वप्रथम बद्रीनाथ पहुच बद्रीविशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना करेंगे।
ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द जी ने बताया आज पूज्यपाद जगदगुरुओ का नरायण की पावन भूमि बद्रीनाथ धाम में आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गयी है। वे यहा पहुंचकर सर्वप्रथम बद्रीविशाल भगवन के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे व रात्रि विश्राम करेंगे।
बद्रीनाथ से केदारनाथ दर्शन कर पहुचेंगे ज्योतिर्मठ –
वहीं, 16 अक्टूबर दिन रविवार को तीनों शंकराचार्य बद्रीनाथ से केदारनाथ पहुँच दर्शन पश्चात पुनः बद्रिकाश्रम होते हुए ज्योतिर्मठ आगमन होगा, जहाँ नगर द्वार पर नगरवासियों द्वारा डिग्री कॉलेज के पास स्वागत कर नगर प्रवेश कराई जाएगी व ज्योतिर्मठ पहुचने पर नगर अभिनदंन होना है जहा से सीधे ज्योतिर्मठ पहुच विश्राम करेंगे।
जेपी मैदान में होगा महासम्मेलन, शंकराचार्यो सहित साधु संतों के नगरवासी करेंगे दर्शन –
वहीं, 17 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकलेगी जो महासम्मेलन कार्यक्रम स्थल रविग्राम के जेपी मैदान में पहुंची, जहां पर तीनों जगदगुरुओ का आशीर्वचन प्राप्त होगा, आशीर्वचन प्राप्त होगा। यह जानकारी शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने दी।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान