मूसलाधार बारिश का कहर, मासूम सहित तीन लोगों की जान गई
बुलंद आवाज़ न्यूज
अल्मोड़ा/
लगातार हो रही बारिश ने जहां-तहां मुश्किल खड़ी कर दी हैं। बोल्डर और मलबे की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। सड़क में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। भूस्खलन, मलबा आने और पेड़ गिरने से कुमाऊं में 120 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
अल्मोड़ा जिले के सल्ट में ग्राम पंचायत पिपना के तोक पौराबाखली में सोमवार तड़के हुए भूस्खलन में गोशाला के पीछे की दीवार भरभराकर टूट गई। मलबा गोशाला के भीतर घुस गया। गोशाला में सो रहे लक्ष्मण सिंह (62) की मलबे में दबकर मौत हो गई। पिथौरागढ़ के धारचूला में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से जुम्मा गांव के जामुनी तोक निवासी दीवान सिंह (35) पुत्र कल्याण सिंह की मौत हो गई है। वह चचेरे भाई की शादी के दुनगोना समारोह में शामिल होने के लिए जदघर की ओर जा रहा था। चंपावत के बनबसा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मानव कश्यप (10) की मौत हो गई।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान