हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सिद्धपीठ मां मनसा देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नील पर्वत पर विराजमान मां मनसा देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांग रहे हैं।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आरती के दौरान श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन नजर आए। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं, घरों में भी कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो गया है। मंदिरों से लेकर घरों तक मां दुर्गा की आराधना और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।







More Stories
सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
साल की अंतिम अरदास…रिकार्ड तोड 3,84,573 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी