पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग की दो दिवसीय 47वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग (चमोली) की सत्र 2026-27 की दो दिवसीय 47वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गौचर क्रीड़ा मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. त्रिभुवन चंद्र खाली, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती सिंघल, डॉ. जीसी डंगवाल, डॉ. कामना लोहानी, डॉ. किरण कुमार पंत, डॉ. सृष्टि वल्लभ मिश्रा, डॉ. मनोहर जोशी एवं डॉ. आरसी भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने क्रीड़ा ध्वज फहराया और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रीड़ा शपथ दिलाई। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर प्राचार्य को सलामी दी। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने और खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. त्रिभुवन चंद्र खाली ने दो दिवसीय प्रतियोगिताओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेल के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता

100 मीटर दौड़: छात्र वर्ग में शुभम सिंह प्रथम, अंकुश द्वितीय और विवेक रौथाण तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में सृष्टि प्रथम, सोनाली द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रहीं।

200 मीटर दौड़: छात्र वर्ग में शुभम सिंह प्रथम, अंकुश द्वितीय और विवेक रौथाण तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में सुहानी प्रथम, गंगा द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रहीं।

400 मीटर दौड़: छात्र वर्ग में कुणाल सिंह प्रथम, सौरभ सिंह द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में सृष्टि प्रथम, सोनाली रावत द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रहीं।

800 मीटर दौड़: छात्र वर्ग में कुणाल प्रथम, सौरभ द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में सृष्टि प्रथम, स्नेहा द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं।

1500 मीटर दौड़: छात्र वर्ग में विनय सिंह प्रथम, अमन कुमार द्वितीय और शुभम सिंह तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में साक्षी नेगी प्रथम, सारिका द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं।

3000 मीटर दौड़: छात्रा वर्ग में स्नेहा प्रथम, पूजा द्वितीय रहीं, जबकि साक्षी नेगी और सारिका संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

5000 मीटर दौड़: छात्र वर्ग में कुलदीप प्रथम, कपिल सिंह द्वितीय और पियूष रावत तृतीय रहे।

गोला फेंक: छात्रा वर्ग में हेमलता प्रथम, निहारिका द्वितीय और सिमरन तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में अंकित प्रथम, राहुल धुनियाल द्वितीय और रोहित कुमार तृतीय रहे।

चक्का फेंक: छात्र वर्ग में विवेक रौथाण प्रथम, राहुल कुमार धुनियाल द्वितीय और सोनू तृतीय रहे।

भाला फेंक: छात्रा वर्ग में सिमरन प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और प्रियाशी तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में अंकित कुमार प्रथम, नरेंद्र कुमार द्वितीय और वैभव नेगी तृतीय रहे।

ऊंची कूद: छात्र वर्ग में कुणाल सिंह प्रथम, दिव्यांशु रावत द्वितीय और सक्षम तृतीय रहे।

लंबी कूद: छात्र वर्ग में कुणाल सिंह प्रथम, सोनू द्वितीय और विवेक रौथाण तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में सोनाली रावत प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और सुहानी तृतीय रहीं।

इसके अलावा गौचर क्रीड़ा मैदान में 4×100 मीटर रिले दौड़, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस की सभी स्पर्धाएं गौचर क्रीड़ा मैदान में संपन्न हुईं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन की स्पर्धाएं महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के साथ पूर्व छात्र महावीर रावत ने सहयोग प्रदान किया।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share