सोनिया मिश्रा
गौचर चमोली
गौचर-देहरादून रूट पर टैक्सी चलाने वाले 29 वर्षीय जयेंद्र सिंह ‘ढाका’ हेड टीबी (हाइड्रोसेफलस) के चलते कैलाश हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जयेंद्र सिंह 5 सितंबर से वेंटिलेटर पर थे और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

उनकी पत्नी रीना देवी ने बताया कि जयेंद्र सिंह की कल सर्जरी हुई है और फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं। हालांकि, सर्जरी के बाद उनकी स्थिति में पहले की अपेक्षा कुछ रिकवरी देखने को मिल रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि इस दुःख की घड़ी में उनका सहयोग करे।
रीना देवी ने बताया कि जयेंद्र सिंह के इलाज में इस समय लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने मदद के लिए आगे आ रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में मिले सहयोग से परिवार को काफी संबल मिल रहा है।

जयेंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी रीना देवी और दो छोटे बच्चे हैं—एक 4 वर्षीय बेटा और 9 महीने की बेटी। उनके पिता स्वर्गीय सैन सिंह का निधन हो चुका है। वह मूल रूप से ग्राम ढमढमा, पोस्ट बरतोली के रहने वाले हैं और वर्तमान में गौचर, चमोली में रहते हैं।
परिवार ने जयेंद्र सिंह के इलाज में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया है और उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।






More Stories
बेस चिकित्सालय सिमली में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा, स्थानीय मरीजों को मिलेगा लाभ
स्वाइन फ्लू, डेंगू और नेपाल आपदा को लेकर रेड क्रॉस की बैठक आयोजित
उत्तराखण्ड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के फिल्म निर्माता