देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यो के लिए 86 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय स्वीकृति में पिथौरागढ़ में रैलिंग मार्ग निर्माण के लिए 49.64 लाख जबकि अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में मंदिर निर्माण के लिए तीन करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
वहीं, देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अठूरवाला में घंटाघर के निर्माण के लिए 97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ गोविन्द बल्लन पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि०वि० पंतनगर के वेतन भत्ते आदि के लिए दूसरी किश्त में 80.00 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा चमोली के विकासखण्ड नंदानगर के अन्तर्गत मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।





More Stories
चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव’ में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना
11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी